फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डडौर में लावारिस बैल ने दो व्यक्तियों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नौ में लावारिस पशुओं के आतंक से ग्रामीण खौफजदा हैं। डडौर में लावारिस बैल ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

अलग-अलग हुए इस हमले में दोनों व्यक्ति जख्मी हो गए। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल अस्पताल लाया गया। दोनों के सिर पर एक दर्जन से भी ज्यादा टांके लगे हैं। घायलों की पहचान श्याम लाल और नागनू राम के रूप में हुई है। पार्षद गीता देवी ने एसडीएम बल्ह से वार्ड नौ में घूम रहे लावारिस पशुओं को किसी गोसदन या सुरक्षित जगह पर छोड़ने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें