सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के इलाका सुरांगा के नगला रेडु व पौंटा बस ट्रायल के दौरान प्रशासनिक अध
सरकाघाट (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट के तहत पोंटा गांववासियों को जल्द बस की सुविधा मिलेगी। तीन साल से सुरांगा की निर्माणाधीन सड़क नगला रेडू पोंटा का कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को सड़क पर बस का ट्रायल किया गया।
ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। बस ट्रायल सरकाघाट प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने करवाया। पहली बार गांव में बस आने पर गांववासियों ने पवन ठाकुर और प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया।
इस मौके पर उपमंडलाधिकारी सरकाघाट, अधिशासी अभियंता, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सरकाघाट सहित स्थानीय पंचायत प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद