फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शार्ट सर्किट के बाद खड़ी हो गई बस, यात्रियों ने धक्का लगाकर किया स्टार्ट

विज्ञापन
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर बस अड्डे में हांफी परिवहन निगम की बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करवाते यात
विज्ञापन
मंडी से कांगड़ा जा रही परिवहन निगम की बस में तकनीकी खामी से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। एचआरटीसी की बस फिर जोगिंद्रनगर में शॉर्ट सर्किट के बाद खड़ी हो गई। मंडी से जोगिंद्रनगर और कांगड़ा की ओर जा रही परिवहन निगम की इस बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया । इसके बाद बस स्टार्ट नहीं हो पाई तो यात्रियों को ही धक्का लगाकर इसे स्टार्ट करना पड़ा। बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे, इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर बीते कुछ दिन पहले परिवहन निगम की एक रात्रि बस की लाइटें अचानक खराब हो जाने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी थी। हैरत की बात है कि लंबी दूरी के रूटों की बसें भी मरम्मत के अभाव लगातार हांफ रही है। हालांकि परिवहन निगम के बेड़े में कई नई बसों को भी शामिल किया जा चुका है, लेकिन सालों पुरानी बसों को लंबे रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। ये तकनीकी खामी के चलते बीच सफर ही यात्रियों का साथ छोड़ दे रही हैं। जोगिंद्रनगर में रविवार देर शाम परिवहन निगम की जिस बस ने स्थानीय बस अड्डे में यात्रियों का साथ छोड़ दिया, उसकी वायरिंग में भी फाल्ट के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि बस को चालक-परिचालक ने अपने विवेक और यात्रियों के सहयोग से जैसे तैसे गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया। तब जाकर बस में सवार यात्रियों को राहत मिल पाई। उधर, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि लंबे रूटों पर नई बसों को अधिक तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें