फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पासिंग रूट पर दौड़ रही बस जब्त

Wed, 02 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना करने वाले बस ऑपरेटरों के एआरटीओ मंडी ने नाका लगाकर चालान काटे। इस दौरान एआरटीओ मंडी विद्या ने बिना पासिंग रूट पर दौड़ रही बस को जब्त किया। इससे निजी बस ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ ने नागचला के पास नाका लगाकर बुधवार को वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान जांच में पाया कि नियमों को ताक पर रखकर कुछ निजी बसें चलाई जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान सुंदरनगर से मंडी रूट पर चलने वाली निजी बसों में बिना टिकट, टैक्स व अन्य खामियां पाई गई।

कुछ बसों में परिचालक के पास टिकट ही नहीं मिले। वहीं, कुछ निजी बसें बिना टैक्स ही दौड़ रही है। कुछ मामलों में एआरटीओ ने मौके पर ही जुर्माना वसूले। जबकि बिना टैक्स, बिना टिकट निजी बसें चलाने वाले ऑपरेटरों को कार्यालय तलब किया। कार्यालय में ऑपरेटरों को जागरूक कर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, एआरटीओ विद्या ने बताया कि नाके के दौरान कुछ निजी बसों में खामियां पाई गई जिनका चालान किया गया। रूट पर बिना पासिंग चल रही एक निजी बस को जब्त किया गया है। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें