फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर के गयूण में बस और बाइक में टक्कर

विज्ञापन
धर्मपुर के गयूण में बस व बाइक की टक्कर।  स्त्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र के गयूण में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया। वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे निगम की बस मंडी से धर्मपुर आ रही थी।
विज्ञापन

गयूण नामक स्थान पर बस और बाइक की टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान संजय ठाकुर और अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए। घायल बाइक सवार का निजी क्लीनिक में उपचार करवाया गया। गनीमत रही की कि टक्कर लगते ही बाइक चालक सड़क से नाली की तरफ गिर गया। उधर, डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने का कारण मामला दर्ज नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें