फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पधर बाजार में अवैध कब्जों पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर

विज्ञापन
पधर बाजार में दुकान तोड़ने में जुटी मशीनरी। संवाद
विज्ञापन
शेष बची 10 दुकानों को भी हटाया, बाजार में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

एनएचएआई और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पधर बाजार में अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन और एनएचएआई की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को बाजार में शेष बची 10 दुकानों को भी गिरा दिया गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। लगातार तीन दिनों से चल रही इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में बेचैनी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बाजार में कुल 68 कब्जाधारकों की सूची तैयार की गई थी। इनमें से अधिकांश दुकानों को पहले ही हटाया जा चुका था। जबकि बुधवार को शेष बची दुकानों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर मौजूद 10 दुकानों में से 6 को सीधे हटा दिया, जबकि 4 दुकानों को पहले खाली करवाया गया और उसके बाद उन्हें भी मौके से हटा दिया गया।
विज्ञापन

एनएचएआई और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सभी 10 दुकानों को गिरा दिया गया। कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया, ताकि मलबे को हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके। उधर, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस और स्पेशल फोर्स की तैनात रही। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है। वहीं, एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि अब कुछ छोटे अवैध कब्जों के छज्जे, रेलिंग और सीढ़ियों को हटाने का कार्य शेष बचा है, जिसे पूरा किया जा रहा है। कब्जा धारकों को पहले ही नोटिस देकर एक-दो दिन के भीतर कब्जा हटाने का आग्रह किया गया था। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें