फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शातिर ने मदद के बहाने महिला का आभूषण बॉक्स चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी स्किड होने के बाद जुटी भीड़ में वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के टेल कंट्रोल गेट के समीप बीते मंगलवार को मदद के बहाने एक शातिर ने महिला का आभूषणों से भरा बॉक्स चुरा लिया। स्कूटी स्किड होने के बाद मौके पर जुटी भीड़ में आरोपी ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार महादेव क्षेत्र की एक महिला स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान टेल कंट्रोल गेट के पास उसकी स्कूटी अचानक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर गई। महिला को गिरता देख आसपास मौजूद कई लोग उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान भीड़ में शामिल एक शातिर व्यक्ति भी मदद के बहाने वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला के बैग से आभूषणों से भरा बॉक्स निकाल लिया और चुपचाप वहां से भाग गया। घटना के बाद जब महिला ने अपने बैग की जांच की तो उसमें रखा आभूषणों का बॉक्स गायब पाया गया। इसके बाद मामले की जानकारी परिवार को दी गई।
विज्ञापन

मामले को लेकर महिला के पति ने बीएसएल पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें