जोगिंद्रनगर में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का लक्ष्य विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। इसके लिए समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और एकता की भावना मजबूत करना जरूरी है। यह बात संघ के मुख्य वक्ता मनोज ने विजयदशमी पर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के बाद पथ संचलन निकाला गया। मनोज ने कहा कि वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी। कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र ने स्वयंसेवकों से समाज में एकता, अनुशासन और देशभक्ति बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्य आयोजक यादविंद्र और यमन सहित धनी राम, गौरव और अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।