फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: भाई ने अपनी ही बहन से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Mon, 01 Jun 2026 12:42 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने पूरी देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। यहां एक नाबालिग भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय बहन से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को पिछले 2-3 महीनों से माहवारी नहीं आ रही थी। 30 मई को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि पिछले 3-4 महीनों के दौरान उसके 14 वर्षीय छोटे भाई ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें