फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांस्य पदक विजेता वरुण ने की उपायुक्त से भेंट

विज्ञापन
उज्बेकिस्तान में संपन्न हुई विश्व युवा सवाते चैम्पियनशिप में अव्वल हरे बल्ह घाटी के वरूण वालिया
विज्ञापन
मंडी। उज्बेकिस्तान में विश्व युवा सवाते चैंपियनशिप (फ्रेंच बॉक्सिंग) में कांस्य पदक विजेता बल्ह क्षेत्र के मलवाणा निवासी 16 वर्षीय वरुण वालिया ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से कार्यालय में भेंट की।
विज्ञापन

23 से 27 जुलाई तक उज्बेकिस्तान में खेली गई इस प्रतियोगिता में वरुण ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है।
भारत का इस प्रतिष्ठित वैश्विक मार्शल आर्ट स्पर्धा में यह पहला पदक है और इसे जीतने वाले वरुण पहले भारतीय खिलाड़ी है। उपायुक्त ने वरुण को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। उपायुक्त ने वरुण के अभिभावकों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सवाते संघ की महासचिव संतोषी शर्मा भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें