शादी समारोह की खास बात यह रही कि दूल्हा पालकी में सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचा। थॉमस ने शेरवानी और सेहरा पहना, जबकि विदेशी बराती हिमाचली टोपी पहनकर समारोह में शामिल हुए। विवाह की रस्में नेहा के पैतृक घर करसोग में पारंपरिक अंदाज में संपन्न हुईं।
जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में विवाह
नेहा चौहान और थॉमस की मुलाकात जर्मनी में हुई थी। दोनों वहां कार्यरत थे। मुलाकात के बाद दोस्ती बढ़ी और दोनों ने विवाह का फैसला किया। परिवारों की सहमति के बाद थॉमस अपने परिजनों और दोस्तों के साथ हिमाचल पहुंचे और यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ। थॉमस जर्मनी में स्पेस इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ इंग्लैंड से आए मेहमान भी विवाह समारोह में शामिल हुए।