फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डलाह पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत डलाह को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विनय चौहान ने की।
विज्ञापन

इस दौरान ठोस, तरल और सिंगल यूज प्लास्टिक कूड़े कचरे के सुरक्षित निष्पादन को लेकर चर्चा की गई। स्वच्छता शुल्क के साथ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की। खंड विकास अधिकारी विनय चौहान ने कहा कि गांवों और पंचायत क्षेत्रों में कूड़े-कचरे का सही प्रबंधन जरूरी है।
उन्होंने गीला कचरा (जैविक कचरा) और सूखा कचरा (प्लास्टिक, कांच, धातु) को अलग-अलग रखने की व्यवस्था करने के बारे में दिशा-निर्देश दिए। इसके लिए पंचायत सामुदायिक कूड़ेदान की व्यवस्था करे। कचरा संग्रहण वाहन को नियमित रूप से गांव-गांव भेजा जाए। जैविक कचरे से खाद बनाने के लिए गांव में कंपोस्टिंग केंद्र बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रधान कमलभांठ, उप प्रधान गोपाल सिंह, पंचायत निरीक्षक हुकम चंद, एससीबीपीओ बलदेव ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें