धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतपुर के बहल गांव की बोहरी देवी के सौवें जन्मदिवस पर आयोजन सम
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की बसंतपुर निवासी वयोवृद्ध बोहरी देवी पत्नी दिवंगत शंकर दास ने अपने सौ वसंत पूरे कर लिए। उनके पुत्र सेवानिवृत्त कैप्टन चमन लाल ने परिवार और संबंधियों के साथ केक काटकर उनका सौवां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
भाजपा के मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर भी विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने बोहरी देवी को बधाई देकर दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गण्यमान्य नागरिकों ने बोहरी देवी को जन्मदिन की बधाई दी। संवाद