फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: द्राकली से गाड़ी समेत लापता दो युवकों के सतलुज से शव बरामद

Thu, 14 Mar 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग सेरी बंगलो (द्राकली) से करीब छह दिन पहले गाड़ी समेत लापता हुए दोनों युवक हादसे का शिकार हुए हैं। करीब छह दिन बाद दोनों के शव सनाऊगी के पास सतलुज नदी से शव मिले हैं। इसके साथ ही हादसे का शिकार हुई गाड़ी भी मिल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक जिस गाड़ी में निकले थे, वह गाड़ी कुमारसेन थाना के तहत सनाऊगी में सतलुज नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त पाई गई है। गाड़ी को निकालने के लिए 12 मार्च को दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया, लेकिन सफलता न मिलने पर एनडीआरएफ बुलाई गई। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान सतलुज नदी में जलमग्न गाड़ी से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। बाद में गाड़ी को भी बाहर निकाला गया। दोनों की पहचान रजत कुमार (24) पुत्र जयकृष्ण गांव द्राकली और भीष्म पुत्र मेहर सिंह गांव द्राकली सेरी बंगलों करसोग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी करसोग तिरुमल राजू साई दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि उक्त युवकों के बारे में परिजनों ने नौ मार्च को थाना करसोग में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस छानबीन करते हुए युवकों की मोबाइल लोकेशन के तहत दुर्घटना स्थल तक पहुंचे और कुमारसैन पुलिस की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान गाड़ी के साथ दोनों लापता युवकों के शव बरामद हुए हैं। उनकी पहचान परिजनों ने कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों की सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें