फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से प्रशिक्षुओं ने पास की कराटे डू बेल्ट परीक्षा

Sun, 26 Jun 2016 07:46 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर में कराटे की बेल्ट परीक्षा हासिल करने वाले प्रशिक्षु मुख्यातिथि व प्रशिक्षुओं के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)।  गोजू रियू कराटे डू सौफ इंडिया के सौजन्य से लक्ष्मी नारायण मंदिर बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में रविवार को बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान ..नशा छोड़ो, युवा जोड़ो.. अभियान नाचन के संयोजक मनीष शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक जागरण मंच नाचन के अध्यक्ष दर्शन लाल ने की। बच्चों की ओर से काता,  कुमिते और बेसिक कराटे की कलाओं का प्रदर्शन किया गया। मुख्यातिथि मनीष शर्मा ने कहा कि कराटे एक खेल नहीं बल्कि अनुशासित जीवन जीने की एक कला है।

उन्होंने युवाओं से नशों से दूर रहकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल होकर समाज निर्माण में अपनी मजबूत और जिम्मेवार भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस बेल्ट परीक्षा में अमित, प्रभजोत सिंह, अखिल भारती, मनन पाठक ने ब्लैक बेल्ट हासिल की। इसके साथ सोनू, वरुण, अर्सिया राणा, वासू, आरव गोयल, डिंपल कुमार ने कलर बेल्ट हासिल की। इस अवसर पर पटियाला बैंक के सहायक प्रबंधक दीपक रंजन झा, कराटे डू के तकनीकी निदेशक हंसराज शर्मा, सैंसाई कृष्ण लाल, खूब राम, जय राम, सुरेश कुमार, तीर्थ राम, राजेंद्र कुमार, गंगा राम, सिद्धू राम भारद्वाज, सुनील कुमार, उत्सव और रीना चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें