मंडी। सराज में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के काफिले के घेराव पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में भाजपा छह अगस्त को मंडी में सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेगी। इसमें पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मंडी में सोमवार को आयोजित बैठक के बाद जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस सरकार ने सराज में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जबरन एफआईआर दर्ज करवाई है। लोग सौहार्दपूर्ण ढंग से मांग रख रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इसके विरोध में अब मंडी में प्रदर्शन का आयोजन करके दर्ज की गई एफआईआर को वापस लेने की मांग की जाएगी। संवाद