धर्मपुर मंडल की बैठक में लिया फैसला, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मंडल भाजपा धर्मपुर की बैठक मंडलाध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय धर्मपुर में शनिवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राकृतिक आपदा से जिन्होंने अपना सबकुछ खो दिया है, उन्हें पार्टी की ओर से राहत प्रदान की जाएगी। सभी बूथों में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। इसमें पौधे रोपे जाएंगे।
बैठक में मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि सभी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आए दिन नए-नए फरमान जारी कर रही है। प्रदेश में लाटरी प्रथा को शुरू करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। कहा कि बेरोजगार युवाओं को इसकी लत लगेगी और वे इससे पैसा कमाने के चक्कर में अपना सब कुछ गंवा देंगे। कहा कि सरकार अपने मित्रों को लाभ पंहुचाने के लिए कार्य कर रही है। संवाद