नारेबाजी कर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
महंगाई, बेरोजगारी और ठप पड़े विकास कार्यों पर गुस्सा फूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोगिंद्रनगर भाजपा ने शनिवार को पठानकोट चौक से गांधी वाटिका तक विधायक प्रकाश राणा के नेतृत्व में रोष रैली का आयोजन किया। भाजपा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष सहित उपमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर में आक्रोश रैली निकाली।
प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और ठप पड़े विकास कार्यों पर गुस्सा फूटा। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर मंडी पठानकोट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। इस दौरान पुलिस विभाग भी सतर्क दिखा। शनिवार को जोगिंद्रनगर में भाजपा के प्रदर्शन पर विधायक प्रकाश राणा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा ओर लचर कार्यप्रणाली पर जुबानी हमला भी बोला।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर, जोगिंद्रनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, चौंतडा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, लडभड़ोल भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्की ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय सकलानी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मेघना ठाकुर, जोगिंद्रनगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजीव सूद, मंडल महामंत्री शक्ति राणा, नवीन कुमार, प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, सीमा वालिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, सविता शर्मा व अन्य मौजूद रहे।