फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के विवादित बयानों में उलझी भाजपा, बचाने में करनी पड़ रही कसरत : माकपा

Sun, 05 May 2024 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकाघाट लोकल कमेटी ने मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच जनता के मुद्दों और समस्याओं के बजाय व्यक्तिगत छींटाकशी पर चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी का विकास और जनता की समस्याओं को हल करने के लिए क्या विजन है, उसे मतदाताओं के बीच में पेश करें।
विज्ञापन

पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, दिनेश काकू, मान सिंह, सुरेश राठौर, दिनेश ठाकुर, प्रमीला पठानिया, बाला राम, विजय कौशल, बीडी शर्मा, रणताज राणा, सुरेश और अन्य ने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत लगातार विवादित बयान ही दे रहीं हैं। इससे भाजपा नेतृत्व को उन्हें डिफेंड करने के लिए कसरत करनी पड़ रही है।
माकपा नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कंगना खुद को सरकाघाट की बेटी बता रही है, लेकिन आपदा के दौरान सरकाघाट और कुल्लू घाटी में किसी को कोई मदद नहीं की। माकपा ने कंगना से पूछा है कि वह मोदी जाप छोड़ कर किन्नौर से भरमौर और सरकाघाट से रामपुर तक फैले इस लोकसभा क्षेत्र के विकास के बारे में अपना रुख स्पष्ट करें। यह भी बताएं कि कंगना चुनाव के बाद भी यहीं पर जनता के लिए उपलब्ध रहेंगी या फिर मुंबई रवाना हो जाएंगी। माकपा कमेटी ने कांग्रेस प्रत्याशी से व्यक्तिगत जीवन पर छींटाकशी न करके विकास के मुद्दों पर बात करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें