करसोग क्षेत्र की दूरदराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छंडयारा में रैली के दौरान छात्र छात्रा
करसोग (मंडी)। क्षेत्र की दूरदराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छंडयारा में इको क्लब के तहत एक से 15 मई तक प्रथम चरण में प्लास्टिक कचरे के निपटारे के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत शनिवार को इको क्लब के स्वयंसेवियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।
इको क्लब प्रभारी प्रीति बाला की अध्यक्षता में 85 छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकों ने छंडयारा, पज्यानु आदि गांवों में जाकर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण हो होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने लोगों को नारों से पर्यावरण और प्लास्टिक के निष्पादन के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य खेम राज भारद्वाज ने रैली के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों और अध्यापकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता अमर शर्मा, डीपीई नंदलाल सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद