फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रत्याशियों को जीत सुनिश्चित करवाने के लिए फील्ड में उतरे भाजपा-कांग्रेस नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जिला परिषद वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ मांगा समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेर घरवासड़ा, लांगणा और भडयाड़ा जिला परिषद वार्डों में दोनों दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, भाजपा नेता पंकज जम्वाल और विधायक प्रकाश राणा ने मतदान से 48 घंटे पहले रैलियां कर मतदाताओं को साधने के साथ एक-दूसरे पर तीखे आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


इस चुनाव में जोगिंद्रनगर क्षेत्र में 700 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 170 प्रधान, 199 उप प्रधान, 331 वार्ड सदस्य और करीब 80 पंचायत समिति सदस्य शामिल हैं। जिला परिषद की 20 सीटों पर भी मुकाबला है, जिनमें भडयाड़ा, लांगणा और नेर घरवासड़ा वार्ड प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में 20 से अधिक जनसभाएं भी की गईं। खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा अनुभव तनवर ने बताया कि 26 मई को पहले चरण का मतदान होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 67,355 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें