फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को झटका

विज्ञापन
पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में विजेता को मिठाई ​खिलाते भाजपा नेता रजत ठा
विज्ञापन
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी
विज्ञापन

20 सदस्यीय समिति में 12-8 मतों से मिली जीत

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को राजनीतिक झटका दिया है। कांग्रेस विधायक के गृह क्षेत्र में हुए इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया।
शनिवार को हुए चुनाव में धाड़ता क्षेत्र की मंजू देवी पंचायत समिति की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जबकि संधोल क्षेत्र के गौरव ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 सदस्यीय पंचायत समिति में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित मंजू देवी को 12 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित काजल को 8 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित गौरव ने 12 मत हासिल कर कांग्रेस समर्थित हंसराज को 8 मतों के अंतर से पराजित किया। इससे पहले निर्धारित बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हो पाया था। बाद में शनिवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेता रजत ठाकुर के नेतृत्व में धर्मपुर बाजार में विजय रैली भी निकाली गई। रजत ठाकुर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू देवी और उपाध्यक्ष गौरव को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें