फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोक नृत्य स्पर्धा में बिलासपुर ने जीता खिताब

विज्ञापन
प्रांत स्तरीय से संस्कृति उत्सव लोक नृत्य में प्रथम  बिलासपुर की टीम अपनी ट्रॉफी के साथ। स्त्रो
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय हरिपुर में प्रांत स्तरीय संस्कृति महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश गुप्ता ने शिरकत की और मुख्य वक्ता के रूप में मोहन केष्टा मौजूद रहे। महोत्सव में संस्कृति प्रश्न मंच में शिशु वर्ग में शिमला प्रथम और बिलासपुर द्वितीय रहा। बाल वर्ग में बिलासपुर प्रथम और कांगड़ा द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में मंडी प्रथम और कांगड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कथा कथन के शिशु वर्ग में आलिजा प्रथम, अरुणिमा शर्मा ने द्वितीय और बाल वर्ग में दृष्टि ठाकुर प्रथम , रितिका द्वितीय रहीं। भाषण के किशोर वर्ग में दिवाकर शर्मा प्रथम और आदित्य ठाकुर द्वितीय रहे। मूर्तिकला बाल में नितिन कुल्लू प्रथम और दृष्टि ठाकुर बिलासपुर द्वितीय रहीं। किशोर वर्ग में अंकिता कश्यप मंडी प्रथम और वंशिका ठाकुर कुल्लू द्वितीय रहीं।
लोकनृत्य में बिलासपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में कांगड़ा प्रथम, बिलासपुर द्वितीय, बाल वर्ग में कांगड़ा प्रथम और कुमारसैन द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में मंडी प्रथम और सोलन द्वितीय रहा। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें