फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जवाहर पार्क के पास घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सुंदरनगर में बढ़ीं चोरी की घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच जवाहर पार्क के समीप व्यापारी की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। शुक्रवार देर रात हुई यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार जवाहर पार्क के पास किराये के मकान में रहने वाले स्थानीय व्यापारी ने रोजाना की तरह अपनी बाइक घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। देर रात करीब 11 बजे एक अज्ञात युवक बाइक लेकर फरार हो गया। सुबह घटना का पता चलने पर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली।
विज्ञापन

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और बाइक बरामद करने के लिए जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, व्यापार मंडल सुंदरनगर ने घटना पर चिंता जताते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कड़ी करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें