फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन पर बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हराबाग फोरलेन के पास एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता चित्रकला अपने दोस्त कमल राणा, निवासी गांव देवधार, तहसील सदर के साथ चंडीगढ़ से मंडी आ रही थीं। हराबाग फोरलेन के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दुर्घटना कमल राणा द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुई। सूचना मिलते ही सलापड़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचा चुके थे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक और वहां से बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें