फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शार्ट सर्किट से रसोई घर में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। चच्योट तहसील के छोल (खंडेल) गांव में रविवार को शार्ट सर्किट से रसोई घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से रसोई घर पूरी तरह जल गया और अंदर रखा सामान भी राख हो गया। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग पर स्थानीय लोगों व अन्य ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। यह रसोई जीवन लाल पुत्र मस्त राम की थी। आग से रसोई में रखा गैस सिलिंडर, बर्तन, राशन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से तहसील कानूनगो डोलम सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में पांच हजार रुपये की नकद सहायता, एक तिरपाल और कंबल उपलब्ध करवाए। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें