फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाइक और बुलेट की टक्कर, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। पुलिस थाना औट के तहत पनारसा में रविवार रात स्कूटी और बुलेट में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीप कुमार निवासी गांव लोट डाकघर बालु तहसील औट जिला मंडी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने साथी सुनील कुमार पुत्र तारा चंद निवासी तहसील औट जिला मंडी के साथ रविवार रात अपनी-अपनी स्कूटी से टकोली चांद ढाबा में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद वापस क्वार्टर लौटते समय सुनील कुमार अपनी स्कूटी को तेजरफ्तार और गलत दिशा में चलाने के कारण मंडी की ओर से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। बुलेट को रोहित ठाकुर पुत्र बुद्धि सिंह निवासी तहसील औट जिला मंडी चला रहा था। उसके साथ चिराग शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी तहसील औट जिला मंडी सवार था। दुर्घटना में सुनील कुमार, रोहित ठाकुर और चिराग शर्मा घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नगवाईं अस्पताल ले जाया गया। यहां से इन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल रोहित की स्थिति को देखते हुए उसे एम्स रेफर किया गया है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें