फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भीमाकाली मेले में शान से निकली जलेब

विज्ञापन
मंडी में दो दिवसीय भ्यूली मेले के शुभारंभ पर निकली जलेब में भाग लेते देवी देवता कारदारों व देवल
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी में माता भीमाकाली को समर्पित दो दिवसीय ऐतिहासिक भ्यूली मेला सोमवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान पुरानी मंडी स्थित माता शीतला मंदिर परिसर में पधारे देवी-देवताओं के रथों और देवलुओं की मौजूदगी में भीमाकाली मंदिर भ्यूली तक भव्य जलेब निकाली गई।
विज्ञापन

भ्यूली मैदान में भीमाकाली मंदिर कमेटी की ओर से जलेब और देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया। सोमवार दोपहर बाद 3:30 बजे के करीब शीतला माता मंदिर पुरानी मंडी से निकाली गई भव्य जलेब पुरानी मंडी से वन विभाग, सकोर मार्ग से मंडलायुक्त और महिला थाना होकर भीमाकाली मंदिर मैदान पहुंची।
मेले में पधारे देवी-देवताओं में पुरानी मंडी से महाकाली, शीतला और चतुर्भुजा, टारना से माता नैणा और देव माहूंनाग, सुहड़ा से माता बज्रेश्वरी, स्कूल बाजार से माता काली चाुमंडा, नैणा उग्रतारा कथवाड़ी, माता श्यामाकाली टारना, माता नैणा देवी सैण, माता चामुंडा मोतीपुर, देव बाला कामेश्वर घुगता नेला, माता नैणा महामाया चंडयाल बल्ह, माता महाकाली लंबोदरी टारना सहित अन्य देवी-देवताओं के रथ और देवलुओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

मेले में मंडी शहर और आस पास क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेले में सजी विभिन्न दुकानों में स्थानीय उत्पादों और लजीज व्यंजनों का आनंद भी लोगों ने लिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
माता भीमाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा, शीतला सेवक समिति के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि माता भीमाकाली का यह मेला करीब 150 साल पुराना है। बताया कि मेला मैदान में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, स्लोगन प्रतियोगिता में भी भाग लिया। विजेताओं को मेले के समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें