फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भरतपुर ने धर्मपुर बी टीम को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। युवक मंडल धर्मपुर की ओर से काॅलेज खेल मैदान में वीरवार को पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धर्मपुर पंचायत की प्रधान ज्योति देवी रहीं। उन्होंने अपनी ओर से युवक मंडल को 3100 रुपये देने की घोषणा की। प्रधान ज्योति देवी ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भरतपुर और धर्मपुर बी टीमों के बीच खेला गया। भरतपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए, जिसमें अंकु ने नाबाद 44 रन तथा सुशील शर्मा ने 18 रन बनाए। जवाब में धर्मपुर बी की टीम 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से काकू ने 35 रन का योगदान दिया।
युवक मंडल के सदस्य मुनीष ठाकुर ने बताया कि विजेता टीम को 31,000 रुपये, उपविजेता टीम को 15,000 रुपये, मैन ऑफ द सीरीज के लिए 501 रुपये तथा मैन ऑफ द मैच के लिए 201 रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें