अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में चौंतड़ा स्कूल रहा आलओवर विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ू में आयोजित छात्रों की अंडर- 19 खेले मंगलवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर उच्च शिक्षा उप निदेशक सुशील शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य पीआर चौहान ने बताया कि चार दिवसीय इन खेलों में 35 स्कूलों के 578 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर विजेता-उप विजेता का खिताब हासिल किया। इस दौरान चौंतड़ा स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी का खिताब हासिल किया। जबकि वॉलीबाल में भराड़ू स्कूल विजेता और न्यू दिशा पब्लिक स्कूल चौंतड़ा उप विजेता रहा। बैडमिंटन में बाल स्कूल जोगिंद्रनगर प्रथम, न्यू क्रिसेंट स्कूल गरोडू दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में चौंतड़ा स्कूल विजेता, हराबाग उपविजेता रहा। योग में गुम्मा विजेता, जोगिंद्रनगर बाल स्कूल उप विजेता रहा। चेस में दयानंद भारतीय स्कूल प्रथम, गुम्मा स्कूल दूसरा स्थान पर रहा।
मार्चपास्ट में न्यू दिशा स्कूल प्रथम, हराबाग दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी में गलू विजेता, भराडू उप विजेता, लोकनृत्य ने गलू विजेता, चौंतड़ा उप विजेता रहा। सुगम संगीत में चौंतड़ा प्रथम, जोगिंद्रनगर दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में चौंतड़ा प्रथम, जोगिंद्रनगर दूसरे व गलू स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। भाषण में भराडू स्कूल प्रथम, सैंथल दूसरे और आली पाबो स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वाद्य यंत्र में जोगिंद्रनगर प्रथम, चौंतड़ा दूसरे स्थान पर, संस्कृत श्लोक उच्चारण में जोगिंद्रनगर प्रथम रहा।