फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लाभार्थी ई-केवाईसी करवा लें, वरना नहीं मिलेगी पेंशन

Sun, 09 Nov 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। तहसील बलद्वाड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 नवंबर तक ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय सीमा तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने पर संबंधित पेंशनधारकों की पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

तहसील कल्याण अधिकारी पूनम शर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी का उद्देश्य पेंशन प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाना तथा अपात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभाग ने चरणबद्ध तरीके से प्रक्रिया शुरू की हुई है। पेंशनधारक अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी करवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक/डाकघर खाते की पासबुक साथ लाना अनिवार्य रहेगा, साथ ही मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
तहसील कल्याण अधिकारी ने पेंशनधारकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पेंशन वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें