फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रथम सत्र में मंडी की दीपिका प्रदेश में प्रथम

Fri, 03 Jun 2016 10:34 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी काॅलेज की टाॅपर छात्राएं प्रवक्ताओं के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। राजकीय महाविद्यालय मंडी की छात्रा दीपिका कपूर ने बीएड प्रथम सत्र की परीक्षा में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल कर कॉलेज और जिला का नाम रोशन किया है। दीपिका ने 80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा मंडी कॉलेज की तीन अन्य छात्राओं ने मेरिट स्थान हासिल किया है। दिव्या ठाकुर ने 79.42 फीसदी अंक लेकर तृतीय, हिमानी शर्मा ने 78.28 फीसदी अंक लेकर छठा व प्रेरणा ने 77.14 फीसदी अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन



    छात्राओं की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेरिट में जगह बनाने वाली सभी छात्राओं ने विशेष रूप से शिरकत की। प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी ने कहा कि कॉलेज की बीएड प्रथम सत्र की छात्राओं ने प्रदेश भर में कॉलेज और अभिभावकों का नाम चमकाया है। कुल चार छात्राओं ने मेरिट पर स्थान हासिल किया है। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई दी है। इस अवसर पर बीएड संकाय के प्राध्यापक पूजा कपूर, प्रो. डा. मोनिका ठाकुर, प्रो. राजेेंद्र सिंह चौहान, प्रो. मनीष सैणी, प्रो. आस्था वैद्य, प्रो. सोनिया शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक जेपी सिंह, प्रो. चमन प्रेमी उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य ने बीएड संकाय के स्टाफ और छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें