एसपीयू ने संभावित डेटशीट का शेड्यूल किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्व विद्यालय ने बीएड प्रथम सेमेस्टर की रेगुलर और री अपीयर परीक्षा की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। 28 मार्च से 6 अप्रैल तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एमएड बैच 2022-24 के दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की री अपीयर परीक्षा के संभावित शेड्यूल को भी विश्व विद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 30 मार्च से 2 अप्रैल, जबकि सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 28 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। एमएड की सेकेंड व थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा गवर्नमेंट काॅलेज ढलियारा और धर्मशाला काॅलेज के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के सफल संचालन की तैयारी की जा रही है। विश्व विद्यालय की ओर से परीक्षा की संभावित डेटशीट जारी कर दी गई है। एमएड 2022-24 बैच के दूसरे व तीसरे सेमेस्टर की री अपीयर परीक्षा को शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। -सुनील कुमार, परीक्षा नियंत्रक, सरदार पटेल विश्व विद्यालय मंडी