फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में रैंप में उतरी सुंदरियां, कैटवॉक कर बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में प्रदेशभर की सुंदरियों ने कैटवॉक कर अपने फैशन का जलवा बिखेरा है। शिमला, मंडी, कुल्लू और जिला कांगड़ा से विशेष तौर पर जोगिंद्रनगर पहुंचीं मॉडल्स ने ग्रूमिंग के दौरान अदाएं दिखाईं।
विज्ञापन

पहली बार जोगिंद्रनगर में आयोजित हो रही प्रतिस्पर्धा में वीरवार को शिमला की मॉडल प्रेरणा, जिला कांगड़ा से राधिका, सुंदरनगर से रिया, वंशिका, छोटी काशी मंडी से अंजना, जिया, जाहन्वी, सूर्यांशी, मानसी और जोगिंद्रनगर की मॉडल प्रिया, शिल्पा, कुल्लू जिले से पल्लवी समेत कुल 16 मॉडल ने हुनर का जलवा बिखेरा। मुख्य आयोजक ममता भाटिया ने बताया कि लिटल मिस और मास्टर का चयन भी किया जाएगा।
शनिवार 18 जनवरी देर शाम पांच से दस बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाजसेवी चंद्रमोहन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। शनिवार को मिस मंडी का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें