फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बड़ी झरवाड़ में भालू का आतंक, वन विभाग की टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा, महिला को किया था घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। चौहारघाटी के खलेल स्थित बड़ी झरवाड़ में वन विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। वन रक्षक अजय कुमार, वन मित्र योगेश तथा बीओ कमल ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि सर्दियों के मौसम में वन्यजीव मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन करते हैं। ऐसे में ग्रामीण जंगल में अकेले जाने से बचें और विशेष सावधानी बरतें।
बीते शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक मादा भालू ने खेत में घास काट रही महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में 48 वर्षीय सेना देवी पत्नी हीरालाल घायल हो गईं। सेना देवी अपने खेत में घास काट रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला बोल दिया। उनके साथ काम कर रही अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू ने उन्हें छोड़ दिया। घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय अस्पताल बरोट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान सुभाष ठाकुर ने बताया कि मादा भालू पिछले करीब एक सप्ताह से अपने तीन-चार शावकों के साथ इस क्षेत्र में घूम रही है। उन्होंने आशंका जताई कि अपने बच्चों की सुरक्षा के चलते मादा भालू लोगों पर हमला कर रही है। इसके कारण ग्रामीणों के लिए खेतों में जाना और रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेम सिंह, शेर सिंह, ज्ञान चंद, सीता देवी और कली देवी का कहना है कि क्षेत्र में खेतीबाड़ी करना जोखिम भरा हो गया है। गांव के ऊपर जंगल होने के कारण भालू जंगल से नीचे उतरकर खेतों तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे डर के साये में खेतीबाड़ी करने को मजबूर हैं। उधर, वन विभाग के रेंज ऑफिसर शिवम रतन ने बताया कि वन्यजीवों के हमले में घायल होने पर सरकार की ओर से 15 हजार से 75 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। प्रभावित महिला को सहायता राशि दिलाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें