जिला परिषद कार्यों को लेकर बीडीओ कार्यालय धर्मपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेते जिला परि
धर्मपुर (मंडी)। बीडीओ कार्यालय धर्मपुर में मंगलवार को जिला परिषद हेड से पंचायतों में चले विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें ग्रयोह, लौंगणी, दत्तवाड़ और नवाही वार्डों के जिला परिषद सदस्यों के अलावा पंचायत सचिव भी बुलाए गए। ग्रयोह वार्ड से जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, लौंगणी वार्ड से जगदीश चंद बिटटा और दत्तवाड़ वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीना देवी शामिल हुईं लेकिन नवाही वार्ड से जिला परिषद सदस्य मुनीष कुमार शामिल नहीं हुए।
बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने पंचायत सचिवों से क्रमवार विकास कार्यों का ब्योरा देने के लिए कहा। कार्य शुरू न होने पर कारण भी पूछा गया। जारी कार्यों के पूरे न होने को लेकर जानकारी ली गई। पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र अभी तक न मिलने को लेकर भी जानकारी ली। वर्ष 2020 से 2024 तक जिला परिषद हेड के तहत विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए।
बैठक में पंचायत उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने क्रमवार विकास कार्यों का ब्योरा पंचायत सचिवों से पूछा। जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, जगदीश चंद बिट्टा और मीना कुमारी ने अपने-अपने वार्डों में चले कार्यों को तुरंत पूरा करने के लिए पंचायत सचिवों को कहा। संवाद