फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की अनुपस्थिति से बीडीसी सदस्य तल्ख

विज्ञापन
मंडी के पधर में पंचायत समिति की बैठक में मौजूद सदस्य और खंड विकास अधिकारी - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। पंचायत समिति द्रंग की त्रैमासिक बैठक समिति हाल पधर में अध्यक्ष शीला ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्युत, लोनिवि, एनएच, कृषि और वन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर फिर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने चेताया कि विभागों के अधिकारियों का इस तरह गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा तो सदस्य कार्यालयों का घेराव करेंगे। इस दौरान पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने उरला पंचायत के खाभल में 15 साल से अधूरे वेटरनरी डिस्पेंसरी भवन को शीघ्र महकमे के अधीन करने, मंडी-पठानकोट एनएच में कोटरोपी घटनास्थल पर शीघ्र टारिंग करने का मामला उठाया।
साथ ही कोटरोपी घटना से प्रभावित जगेहड़ गांव के पीछे पहाड़ी का जायजा लेने की प्रशासन से मांग की। यहां साफ मौसम में भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। उन्होंने पंचायत समिति के नवनिर्मित विश्राम गृह को लीज पर देने का मसला भी उठाया। इससे समिति की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन

जोगेंद्रनगर के मसौली वार्ड समिति सदस्य सुनील कुमार ने जालपा माता मंदिर से बगला सड़क को टारिंग करने की मांग की। झटिंगरी वार्ड समिति सदस्य लेख राम ठाकुर ने स्वास्थ्य उप केंद्र सियून के भवन निर्माण में देरी का मुद्दा रखा। गुम्मा के भुवनेश कुमार ने गुम्मा खारसा सड़क पर गिरे डंगे का शीघ्र निर्माण करने और प्राथमिक पाठशाला घटासनी के खेल मैदान के आगे हुए भूस्खलन की जगह सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठाई।
विकास खंड अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति राकेश पटियाल ने बैठक से नदारद अधिकारियों को जबाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पंचायत निरीक्षक दिनेश शर्मा ने सदस्यों द्वारा उठाए मामलों की कार्यवाही दर्ज कर सबंधित विभागों को प्रस्ताव प्रेषित किए।
बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र सैनी, प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद राम कटारिया, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. सुशील और जितेंद्र, जल शक्ति विभाग की ओर से निरीक्षक नारायण सिंह और धनदेव, उद्यान विभाग एचईओ पूजा लोहिया और खाद्य आपूर्ति विभाग सोसायटी निरीक्षक सुशील गुलेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें