फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बटवाड़ा पंचायत में चार माह से पंचायत सचिव नहीं, कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय ने सचिव को जारी किए तीन नोटिस, मेडिकल लीव का इंतज़ार

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बटवाड़ा में चार माह से पंचायत सचिव के नियमित रूप से कार्यालय में न बैठने से विकास कार्य व प्रशासनिक कामकाज ठप पड़े हैं। पंचायत सचिव की अनुपस्थिति से ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बटवाड़ा पंचायत से खंड विकास कार्यालय सुंदरनगर की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। ऐसे में ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन सचिव के न मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें समय पर दस्तावेज नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में नीम चंद ठाकुर, नंद लाल, जोघल राम, शिव राम, मनीष कुमार, मदन लाल, बॉबी, पूर्व प्रधान गोरखू राम आदि ने कहा कि पंचायत सचिव के चार माह से कार्यालय में न मिलने से लोगों के आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे। इस बारे में लोगों ने खंड विकास अधिकारी को अवगत करवाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र बटवाड़ा में पंचायत सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करवाई जाए।
विज्ञापन

इस बारे में खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर नियोन धैर्य शर्मा ने बताया कि पंचायत सचिव ने 25 दिन पूर्व अपनी बीमारी के बारे में रिपोर्ट भेजी थी और बताया था कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अभी तक उनकी औपचारिक मेडिकल लीव विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। विभाग ने उन्हें तीन नोटिस जारी किए हैं। सचिव की ओर से बीमारी के दस्तावेज जमा करवाने पर उनकी जांच की जाएगी। यदि रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें