फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी परियोजना : अब 25 एमबीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से रोशन होंगी 150 पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुमानित पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
विज्ञापन

प्रोजेक्ट प्रबंधन की ड्राइंग तैयार होते ही दो लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विकास की बात

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की जोगिंद्रनगर स्थित 66 मेगावाट बस्सी परियोजना के स्विचयार्ड में अब 25 एमबीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से लगने वाले इस ट्रांसफार्मर से जोगिंद्रनगर, पधर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों की करीब 150 पंचायतों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। टेंडर प्रक्रिया अधिकांश पूरी हो चुकी है। परियोजना प्रबंधन की ड्राइंग तैयार होते ही ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य शुरू होगा। इससे करीब दो लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में स्विचयार्ड में 16 एमबीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है, जिस पर अधिक भार के कारण अघोषित बिजली कटों की समस्या रहती है। सर्दियों में शॉर्ट सर्किट की घटनाओं के चलते आपूर्ति बाधित होने से ब्लैकआउट जैसे हालात भी बनते रहे हैं।
बीते वर्ष 16 एमबीए ट्रांसफार्मर अचानक ठप होने से जोगिंद्रनगर में करीब दो सप्ताह तक बिजली संकट रहा था। इस दौरान विद्युत मंडल को बैजनाथ और धर्मपुर से आपूर्ति करवानी पड़ी थी। नए 25 एमबीए ट्रांसफार्मर से मांग के अनुसार बिजली आपूर्ति उपलब्ध होने के साथ अघोषित कटों और शॉर्ट सर्किट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
टेंडर की अधिकांश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ड्राइंग तैयार होते ही विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य शुरू होगा। -दिप्ती भट्ट, आवासीय अभियंता, बस्सी परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें