फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बड़ागांव, पाली को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के बड़ागांव और पाली सहित अन्य इलाकों के किसानों को अब सिंचाई सुविधा के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सालभर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। जल शक्ति विभाग ने करीब 12 करोड़ की सिंचाई योजना को धरातल पर उतारने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। योजना के तहत जल स्रोत, मेन पाइपलाइन तथा पंप हाउस का निर्माण शुरू कर दिया है। 11.93 करोड़ की लागत से बनने जा रही बड़ागांव-सिलग-पाली उठाऊ सिंचाई योजना से किसानों की 285 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन

इस योजना के सिरे चढ़ने से सिलग और पाली पंचायत के सैकड़ों किसान लाभान्वित होंगे। इसी योजना से बड़ागांव के किसानों को नगदी फसलों के उत्पादन में सुविधा मिलेगी। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विभाग ने सिंचाई पाइप लाइन बिछाने का कार्य काफी समय पहले पूरा कर लिया है। ब्यास से पानी को लिफ्ट करने के लिए जल शक्ति विभाग ने करोड़ों की पंप मशीनरी स्थापित कर दी है। सहायक अभियंता पधर संजीव ठाकुर ने कहा कि योजना का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। योजना में विद्युत आपूर्ति का कार्य शेष रहता है। विद्युत ट्रांसफार्मर को स्थापित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें