टिहरा (मंडी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने वंदनीय माता की जन्मशताब्दी के शुभ अवसर पर सरौन-टिहरा में नारी सम्मेलन और नशा निवारण रैली का आयोजन किया। शनिवार को श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व निकाली गई नशा निवारण रैली के माध्यम से महिलाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने, कुरीतियों को समाप्त करने और भावी पीढ़ी को बचाने का सशक्त संदेश दिया। इसके पश्चात आयोजित नारी सम्मेलन में महिला जगत से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों और समस्याओं पर मंथन किया गया। भारी विद्या देवी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के गायत्री अधिकार, उनके सामाजिक व आध्यात्मिक दायित्वों तथा राष्ट्र निर्माण में नारी की केंद्रीय भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवाद