फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नबाही में 6 को होगी बॉल बैडमिंटन स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला बॉल बैडमिंटन संघ की बैठक बीएस गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीसरी जिला स्तरीय सीनियर वर्ग पुरुष एवं महिला की बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 6 अगस्त और पहली जिला स्तरीय सब जूनियर लड़कों एवं लड़कियों की प्रतियोगिता 7 अगस्त को नबाही में करवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में मंडी जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में 2 जनवरी 2010 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता से मंडी जिले की बॉल बैडमिंटन सीनियर एवं सब जूनियर टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 10-11 अगस्त को मंडी जिले के चंदैश में आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें