फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बल्ह एकादश और आईआईटी मंडी ने जीते मैच

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में महा​शिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट नशा मुक्त अभियान क्
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में खेले जा रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला मैच बल्ह एकादश (नागचला) और सिक्योरिटी इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन

सिक्योरिटी इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सिक्योरिटी इलेवन ने 14.3 ओवर में 73 रन बनाए। भरत शर्मा ने 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। बल्ह एकादश की ओर से राहुल सेन ने 3.3 ओवर गेंदबाजी कर 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। बल्ह एकादश ने 4 विकेट खोकर 8.2 ओवर में 77 रन बनाकर जीत हासिल की।
विक्की राणा ने दो छक्के और 1 चौका लगाकर 14 रन बनाए। सिक्योरिटी इलेवन की ओर से रवि ने 2 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। बल्ह एकादश ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में राहुल सेन को तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन




दूसरा मैच रोपड़ू एकादश और आईआईटी मंडी स्टाफ के बीच खेला गया। रोपड़ू एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें नरेश ने बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 63 रन बनाए। रिंपू ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए। आईआईटी मंडी स्टाफ की ओर से आदित्य निगम ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट लिए। आईआईटी मंडी स्टाफ की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इसमें अनूप ने 65 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के लगाकर 83 रन बनाए। रोपड़ू एकादश की ओर से अजय कुमार ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। आईआईटी मंडी स्टाफ ने 4 विकेट से मैच जीता। इस मैच में आईआईटी मंडी स्टाफ के बल्लेबाज अनूप कुमार को 83 रनों की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें