फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बल्ह पुलिस ने ट्रक से 660 बोतलें शराब की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। बल्ह पुलिस थाना की टीम ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 55 पेटियां शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 660 बोतलें शराब बरामद की गई।
शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक रमेश कुमार, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी डाकघर, जुखाला, जिला बिलासपुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। ट्रक से 50 पेटियां ऑल सीजन व्हिस्की और 5 पेटियां ओल्ड मोंक बरामद की गई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 55 पेटियां (660 बोतलें) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें