फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सप्ताह बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुला बैजनाथ-कांडापत्तन मार्ग

Mon, 23 Sep 2024 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
कोठी के पास धंसी सड़क। जिस कारण सड़क पर आवाजाही ठप पड़ी हुई है। संवाद
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते बैजनाथ-कांडापतन मार्ग एक सप्ताह से बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध है। कोठी में भारी भूस्खलन ने इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही भी रुक गई है। इससे न केवल कर्मचारियों और राहगीरों, बल्कि वाहन चालकों को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग के बंद होने से एचआरटीसी की बैजनाथ-परमाणू और बैजनाथ-शिमला सहित निजी बसें अब रकतल-खडिहार के रास्ते जा रही हैं। पंचायत तुलाह की प्रधान सविता कुमारी और स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख मार्ग है, जिस पर दिन-रात यातायात चलता है। इसके बंद होने से विशेष रूप से बीमार व्यक्तियों को अत्यधिक कठिनाई हो रही है। बैजनाथ-लडभड़ोल-दिल्ली बस सेवा भी अब जोगिंद्रनगर के रास्ते संचालित हो रही है।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चिंता जताई कि सड़क बंद होने से जीवनदायिनी सेवाओं में बाधा आ रही है, जिससे लोगों की दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कनिष्ठ अभियंता और कर्मचारी मौके पर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार जमीन धंसने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है, लेकिन विभाग इस मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें