फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बगस्याड़ और गोहर जोन बने हॉट सीट, मुकाबला रोचक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडी सहकारी सभा चुनाव : बगस्याड़ में महेंद्र, कमल और तेजेंद्र के बीच त्रिकोणीय संघर्ष
विज्ञापन

गोहर से डॉ. मीना और मुकेश चंदेल ने ठोकी दावेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। दि सीडी सहकारी सभा लिमिटेड के प्रस्तावित चुनाव को लेकर बगस्याड़ और गोहर जोन में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों जोन से कई चर्चित चेहरे मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक बन गया है। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क और समर्थकों ने प्रचार तेज कर दिया है। बगस्याड जोन में कांग्रेस नेता महेंद्र ठाकुर, जो 2015 से 2025 तक लगातार दो कार्यकाल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जीत की हैट्रिक के इरादे से फिर मैदान में हैं। उनके सामने सीडी बैंक के पूर्व चेयरमैन कमल राणा और वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी तेजेंद्र ठाकुर भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे यहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन

गोहर जोन में सीडी बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक दिवंगत पंडित शिवलाल की पुत्री डॉ. मीना शर्मा और जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल आमने-सामने हैं। दोनों की राजनीतिक और सामाजिक पकड़ के चलते यहां भी मुकाबला कड़ा रहने की उम्मीद है। इस बार 13 जोन से 83 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रचार तेज हो गया है और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें