पधर क्षेत्र के कोतरंग में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेते एसडीएम। स्रोत जागरूक पाठक
पधर (मंडी)। जिला मंडी के पधर उपमंडल की दुर्गम चौहारघाटी की ग्राम पंचायत शिल्हबधाणी के गांव कोतरंग में शनिवर रात्रि बादल फट गया। इससे कुगड़ी और कोतरंग नाले में तीन पैदल पुल और एक वाहन योग्य पुल बह गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम पधर सुरजीत सिंह अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावित गांव में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बादल फटने की इस घटना में जान-माल को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
घटना में गांव कोतरंग के लोगों की नाले के साथ लगती लगभग 50 बीघा निजी भूमि बाढ़ में बह गई है। उन्होंने प्रशासन की ओर से प्रभावितों को 17 तिरपाल भी प्रदान किए। संवाद