फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बड़ा देव कमरूनाग 'छोटी काशी' के लिए आज करेंगे कूच

Thu, 29 Feb 2024 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्स का आगाज करने जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग 29 फरवरी यानी आज सुबह 9ः00 बजे अपने निवास मरहयार (धंग्यारा) से छोटी काशी मंडी के लिए रवाना होंगे। देव कमरूनाग का सात मार्च को मंडी में दोपहर बाद तीन बजे राजदेवता माधोराय के साथ दिव्य मिलन होगा। वीरवार सुबह देवता लाव लश्कर के साथ मंडी के लिए रवाना होंगे और 60 किलोमीटर पैदल सफर कर मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान देवता पुलिस और प्रशासनिक सुरक्षा के बीच मंडी रवाना होंगे।
विज्ञापन


देवता का पुलघराट के पास जिला प्रशासन माधोराय की छड़ी से बड़ा देव का स्वागत करेगा। इसके बाद राज परिवार के सदस्य और डीसी मंडी कमरूनाग का माधोराय मंदिर में विधिवत स्वागत करेंगे। इसके बाद देवता टारना मंदिर में विराजमान रहेंगे। देवता के गूर देवी सिंह ने बताया कि 29 फरवरी को देवता मंडी के लिए रवाना होंगे। बता दें कि देव कमरूनाग महाशिवरात्रि पर्व के सबसे बड़े देवता है और इनकी हाजिरी के बगैर मंडी शिवरात्रि शुरू नहीं होती है। मरहयार से मंडी पहुंचने तक जगह-जगह देवता अपने भक्तों के घरों में शिरकत करेंगे। उधर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि देवता के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें