फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टब में गिरने से मासूम बच्ची की मौत

Mon, 19 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल सुंदरनगर की छात्र पंचायत के संगवाहन गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के आंगन में खेल रही एक तीन साल की बच्ची की पानी के टब में गिरने से मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संगवाहन निवासी पवन कुमार की तीन साल की बच्ची रिधि को शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी मां गीता देवी ने दूध पिलाया था। जिसके उपरांत वह आंगन में खेलने लग गई। इसी दौरान वह पानी के करीब दो फीट ऊंचे टब के पास खेलते हुए पहुंच गई और उसमें जा गिरी। करीब दस मिनट के उपरांत परिवार के सदस्यों ने जब उसे आवाज लगाई तो उसके जवाब न देने पर तलाश शुरू हुई।

इस दौरान परिवार के सदस्यों की नजर पानी के टब में पड़ी जिसमें वह बेसुध पड़ी थी। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागरिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. जावेद ने जब बच्ची को अस्पताल लाया गया वह दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन


इधर, छात्र पंचायत के उप प्रधान रुप लाल ने घटना की पुष्टि की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, प्रदेश कांग्रेस के सचिव संजू डोगरा व समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान ने इस घटना पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें