फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट कोविड रोगियों को दिया जाएगा आयुष काढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश में होम आइसोलेट कोविड रोगियों की दवा किट में आयुष काढ़े का पैकेट भी शामिल किया जाएगा। आयुष विभाग इन पैकेट्स को संबंधित सीएमओ कार्यालय में देगा। यहां से ये पैकेट किट में शामिल किए जाएंगे। हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी में कोविड की समीक्षा बैठक में आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इस संदर्भ में निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गोविंद राम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उधर शनिवार को मंडी जिले में कोरोना संक्रमितों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़े के 1000 पैकेट वितरित किए। आयुष विभाग ने पैकेट स्वास्थ्य विभाग को सौंपे हैं।
बता दें कि आयुष काढे़ में मुख्य घटक तुलसी, दालचीनी, सौंठ और कालीमिर्च का मिश्रण है। यह लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अति उत्तम है। प्रदेश सरकार की ओर से कोविड-19 के संदर्भ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाइडलाइन के अनुसार आयुष विभाग काढ़ा बांट रहा है। रोगियों को काढ़े के सेवन की विधि और मात्रा भी फोन पर बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें